{"_id":"5b4fa1114f1c1b52748b5a56","slug":"2-08-lakh-rupees-fine-imposed-in-the-palithin-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन अभियान में वसूला गया 2.08 लाख रुपया जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन अभियान में वसूला गया 2.08 लाख रुपया जुर्माना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन अभियान में वसूला गया 2.08 लाख रुपया जुर्माना
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीथिन प्रतिबंध को लेकर चलाए अभियान में बुधवार को प्रशासन व नगर निगम की छह टीमों ने 128 किलो पालीथिन जब्त कर 2.08 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया। इस दौरान गांधी पार्क क्षेत्र स्थित डोरी नगर में करीब एक क्विंटल पालीथिन बरामद हुई। टीम ने दुकानदार से एक लाख रुपया जुर्माना भी वसूला। नौरंगाबाद व धनीपुर क्षेत्र से एक दुकान से 50 किग्रा से अधिक पालीथिन जब्त हुई। दोनों ही मामलों में 25-25 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। सिविल लाइन क्षेत्र में शमशाद मार्केट व दोदपुर में 25 किलो पालीथिन जब्त कर 90 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल रोड पर एक किलो पालीथिन बरामद होने के मामले में 11 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। थाना क्वारसी क्षेत्र में मीनाक्षी पुल के नीचे चार किलो पालीथिन जब्त कर 12 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। सासनीगेट क्षेत्र में खिरनीगेट आगरा रोड से 2 किलो 625 ग्राम पालीथिन बरामद कर 15 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जबकि देहलीगेट के महावीर गंज इलाके से आठ किलो पालीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला गया है। एडीएम सिटी एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने तथा सीओ तृतीय द्वारा की गई चेकिंग में शमशाद मार्केट और दोदपुर में 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
चौथे दिन भी बंद रही प्लास्टिक दुकानें
प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद से महानगर के प्लास्टिक एवं पॉलिथीन की बड़ी दुकानें बंद है। दुकानदार चाहते है कि पैकेजिंग मैटेरियल को प्रतिबंध के दायरे से दूर रखा जाए। एक समस्या यह भी है कि 50 माइक्रॉन से अधिक के प्लास्टिक पर कंपनी का नाम एवं माइक्रान आदि अंकित नहीं है। ऐसे माल पकड़े जाने पर व्यापारियों पर जुर्माना लगना तय है। व्यापारियों का कहना है कि पैकेजिंग मैटेरियल पर रोक से महानगर का ताला एवं हार्डवेयर कारोबार भी प्रभावित होगा। ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस एवं मनीष वूल के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी जिलाधिकारी से भी इस मामले को लेकर मिले थे। सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने बताया कि जिलाधिकारी से हुई बातचीत के अनुसार व्यापारी अपनी समस्याओं को लिख रहे हैं। गुरुवार को इससे संबंधित जिलाधिकारी को देंगे।
एसवी कॉलेज में पॉलिथीन पर प्रतिबंध
एसवी कॉलेज में 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक की थैलियों व पैकिंग मैटेरियल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी को निर्देश दिए हैं कि वह पॉलिथीन महाविद्यालय या विभाग में उपलब्ध है, तो उसे हटा लें। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की छापेमारी में किसी विभाग में प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई जाती है, तो उसके जिम्मेदार संबंधित शिक्षक या कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
स्कूल में कपड़े के थैले वितरित
रेडियंट स्टार्स इंगलिश स्कूल ने शपथ सभा में बच्चों ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली। साथ ही अपने आसपास के सभी लोगों को पॉलिथीन न इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। प्रधानाचार्या अंजू राठी ने बच्चों से कहा कि ‘नो पॉलिथीन जोन’ बनाने में सबको सहयोग करना है। डायरेक्टर विनोद सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित किए।