फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   198 mm rain in aligarh last 24 hours

अलीगढ़ में 24 घंटे में 198 एमएम हुई बारिश, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

Wed, 21 Jul 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
198 mm rain in aligarh last 24 hours
बारिश के बाद रामघाट रोड पर हुआ जलभराव । - फोटो : CITY OFFICE
19 जुलाई से शुरू हुई बारिश ने पिछले 24 घंटे (सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक) में पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोल तहसील में सबसे अधिक बारिश हुई। गभाना तहसील में सबसे कम बारिश हुई। मंगलवार को हुई बारिश का डाटा बुधवार सुबह जुटाया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, मंगलवार दिन में करीब 55 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

जून और जुलाई में जिलेवासियों को गर्मी ने खूब परेशान किया। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को 19 जुलाई से राहत मिलना शुरू हुई। अभी दो दिन और बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। जिला प्रशासन की ओर से जुटाए गए डाटा के मुताबिक 19 की सुबह से 20 जुलाई की सुबह तक 198 एमएम बारिश पूरे जिले में हुई। प्रति तहसील औसत 39.6 एमएम रहा। तहसीलवार आंकड़ों के मुताबिक कोल तहसील में इस अवधि में 81 एमएम, अतरौली में 32 एमएम, खैर में 17 एमएम, इगलास में 60 एमएम, गभाना में 8 एमएम बारिश हुई। जुलाई में मंगलवार सुबह तक 352 एमएम बारिश हुई। अनुमान के मुताबिक, मंगलवार दिन में करीब 55 एमएम बारिश हुई। बीते साल पूरी जुलाई में 352 एमएम बारिश हुई थी। दोनों वर्षों की तुलना की जाए तो पिछले साल का रिकॉर्ड अब तक टूट चुका है।
विज्ञापन

वर्ष जुलाई में हुई बारिश
2021 352 एमएम (मंगलवार सुबह तक)
2020 382 एमएम
2019 431 एमएम
2018 1647 एमएम
2017 277 एमएम
2016 1450 एमएम
झमाझम बारिश, लेकिन अभी तक नुकसान शून्य
जिलेवासियों के लिए राहत की बात यह है कि 19 और 20 जुलाई को हुई बारिश से पूरे जिले में कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने सभी तहसीलों को अलर्ट कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने नुकसान के आकलन की रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया। तहसीलों से रिपोर्ट में कहीं भी नुकसान का जिक्र नहीं है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि सभी तहसीलों की टीमों को अलर्ट किया गया है। कहीं भी दैवी आपदा से कोई नुकसान होगा तो उसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed