फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राम दरबार को खींचने के लिए मची रही होड़

राम दरबार को खींचने के लिए मची रही होड़

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
राम दरबार को खींचने के लिए मची रही होड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शुक्रवार को त्रिमूर्ति मंदिर से शहर में शोभायात्रा निकाली। दर्जनों झांकियों के साथ पदाधिकारियों ने शहर में भ्रमण किया और नगाड़े, बैंड, डीजे आदि पर नृत्य कर बजरंगबली के जयकारे लगाए।

शोभायात्रा से पूर्व सुबह सबसे पहले पदाधिकारियों ने हनुमान जी का पूजन कर हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान यज्ञ में आहुतियां देकर पदाधिकारियों ने सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने किया। शोभायात्रा त्रिमूर्ति मंदिर अचल रोड से प्रारंभ होकर मदार गेट, कंपनी बाग, जीटी रोड, हाथरस अड्डा, गिरिराज मंदिर होते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर पहुंची। इस बीच शहर में लोग जाम से भी जूझे। नगाड़े, बैंड, डीजे के साथ दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


नगाड़े, डीजे के बाद चल रहे राम के दरबार का लोगों ने जगह-जगह रोककर स्वागत किया। आरती उतारकर, भोग लगाकर राम के जयकारे लगाए। राम दरबार को खींचने के लिए बजरंगियों में होड़ मची रही। मां काली का खप्पर प्रमेंद्र ने भरा। हनुमान के स्वरूप ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर सुमित भारद्वाज, अमित भारद्वाज, इंद्रपाल शर्मा, राम कुमार आर्य, राकेश गौड़, नीरज पंडित, सुनील कुमार, प्रमोद भारद्वाज, नीलम शर्मा, मंजू शर्मा, दया शर्मा, राधारानी वैश्य, राजेश गौड़, तेज दत्त भारद्वाज, राकेश शर्मा, प्रमेंद्र गौतम, सोनू पंजाबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed