फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

Wed, 20 Mar 2019 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के नामांकन के पहले दिन पर होलिकाष्टक का साया रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम के नोटिफिकेशन के साथ मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में किसी भी दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशी ने रुचि नहीं ली। हालांकि सपा-बसपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान समेत नौ प्रत्याशियों ने पर्चे अवश्य खरीदे, लेकिन अन्य प्रत्याशियों ने तो पर्चे खरीदना तक मुनासिब नहीं समझा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत एआरओ एवं एसडीएम कोल रंजीत सिंह दिन भर डायस पर बैठे रहे, लेकिन कोई नहीं आया।


लोकसभा चुनाव 2019 की निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार आज सुबह 11 बजे से आरंभ हो गई। लेकिन पहले दिन चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इस प्रक्रिया पर होलिकाष्टक का साया ऐसा पड़ा कि एक भी पर्चा नहीं भरा जा सका।
विज्ञापन


इस दौरान नौ पर्चे खरीदे गए। इनमें सबसे प्रमुख सपा, बसपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी गांव बसेरा पोस्ट पलसेड़ा पिसावा निवासी अजीत बालियान पुत्र स्व.चेतराम सिंह का नाम था। उन्होंने पर्चे के चार सैट खरीदे। पहला पर्चा बी1 प्रथम मंजिल साई सरोवर निकट सारसौल निवासी विनोद कुमार गर्ग पुत्र राम गुप्ता ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा भारतीय भाईचारा पार्टी से गांव दिलावरपुर पोस्ट कसेरू गभाना निवासी संजय वाल्मीकि पुत्र मशिपाल सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से गांव हयातपुर पोस्ट डिग्सी लोधा निवासी पूरनमल नागवंशी पुत्र दामोदर सिंह, पला साहिबाबाद कबीर नगर निवासी रामगोपाल पुत्र गेंदालाल, ब्लाक रोड इंदिरा नगर धनीपुर निवासी लक्ष्मी धनगर पत्नी अवधेश धनगर, गांव बराई थाना हसायन हाथरस निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र ईश्वरी प्रसाद, खीरी समस्तीपुर दादों निवासी अमर सिंह पुत्र बद्री सिंह तथा ज्वालापुरी निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने पर्चे खरीदे।

अब नामांकन के लिए बचे तीन दिन
पहला दिन होलिकाष्टक की भेंट चढ़ने के बाद 19 से 26 मार्च तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों के लिए पर्चे भरने के लिए मात्र तीन दिन बचे हैं। 20 एवं 21 मार्च को होेली का अवकाश है तो 23 व 24 मार्च को चौथा शनिवार एवं रविवार का अवकाश है। ऐसे में अब मात्र 22 मार्च, 25 एवं 26 मार्च को ही नामांकन किये जा सकेंगे।


सुरक्षा के बावजूद कलक्ट्रेट में सामान्य से रहे हालात
नामांकन को लेकर किये गए सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कलक्ट्रेट में हालात सामान्य से ही नजर आए। दरअसल एक भी पर्चा न भरे जाने के कारण उम्मींदों के मुताबिक चहल पहल नदारद रही। सुरक्षाकर्मी सतर्क जरूर रहे, लेकिन उन्होंने भी बेवजह की रोकाटोकी से परहेज रखा। हालांकि कलक्ट्रेट के दफ्तरों में आम दिनों की तरह चहल पहल अवश्य कम रही। कलक्ट्रेट के बाहर भी वाहन दौड़ते नजर आए। प्रत्याशियों व समर्थकों की बेरुखी के चलते तस्वीर महल, एएमयू सर्किल एवं शमशाबाद मार्केट की ओर लगी बेरीकेटिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी को नहीं रोका और राहगीर एवं वाहन स्वामी आम दिनों की तरह आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed