{"_id":"5c52114dbdec224c0b488eff","slug":"191548882253-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में खैर व लोधा विकास खंड ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में खैर व लोधा विकास खंड ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
युवा कल्याण एवं विकास दल विभाग की ओर से जिला स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय खुली ग्रामीण महिला-पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबाल व कबड्डी के मैच हुए। जनपद के 12 विकास खंडों के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रेम क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने किया। सभी विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषिपाल सिंह, राकेश सिंह, दलवीर सिंह, जगदीश प्रसाद, जितेंद्र राघव आदि मौजूद रहे।
आने-जाने का किराया न मिलने से खिलाड़ी परेशान
युवा कल्याण एवं विकास दल विभाग की ओर से जिला स्टेडियम में कराई जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को विभाग की ओर से आने जाने का किराया देना तय था, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि उनको कोई किराया नहीं दिया गया। इस संबंध में खिलाड़ियों ने अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन, समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ। खिलाड़ियों से कह दिया गया कि वह 1 फरवरी को आकर किराया ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को मजबूरी में खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खैर विकास खंड के जीतू कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से किराया देने की बात कहीं गई थी, लेकिन किराया नहीं मिला है। अगर हम 1 फरवरी को किराया लेने अपने गांव से अलीगढ़ आएंगे तो फिर उस दिन का किराया कौन देगा।
वॉलीबाल परिणाम महिला वर्ग
प्रतियोगिता में खैर विकास खंड की कु. भावना, मोनिका, दीक्षा, प्रिया, नीतू, सुलेखा शर्मा, गीता विजेता रहीं।
टप्पल विकास खंड की रुचि, नीशू, खुशबू, अंजू, गुंजन, अनुराधा व कल्पना उपविजेता रहीं।
बालक वर्ग
प्रतियोगिता में लोधा विकास खंड के कैलाश कुमार, खुमेश, आलोक शर्मा, शांतनू चौधरी, अंशुमन, आकाश, निशांत विजेता रहे।
इगलास विकास खंड के प्रियांशु अग्रवाल, देवेश चौधरी, चिंटू कुमार, अजय कुमार, कृष्णा, विशाल सिंह, प्रभात कपूर उपविजेता रहे।
कबड्डी परिणाम महिला वर्ग
प्रतियोगिता में टप्पल विकास खंड की ज्योति बालियान, सोनम, वंदना, शिवानी, नीतू चौधरी, निर्मल चौधरी, सुमन, सिमरा विजेता रहीं।
इगलास विकास खंड की ज्योति, कु. ज्योति, सूर्या, शीतल, मिनी, जशोदा, उमा तिवारी, प्रियंका उपविजेता रहीं।
बालक वर्ग
जवां विकास खंड के माधव, आकाश, पवन, विश्वजीत, अजय, जाकिर, योगेश, लकी विजेता रहे।
इगलास विकास खंड के सचिन, कृष्ण कुमार, कौशल, लावना सिंह, अनुराग उपाध्याय, सनी, दुर्गेश कुमार, अनंत शर्मा उपविजेता रहे।
दौड़ प्रथम विकास खंड
100 मी. यशोदा चौधरी इगलास
440 मी. निधि चौधरी लोधा
800 मी. उमा तिवारी इगलास
1500 मी. उमा तिवारी इगलास
3000 मी. ज्योति कुमारी इगलास
लंबी कूद सूर्या कुमारी इगलास
उंची कूद वंदना टप्पल
गोला फेंक गीता खैर