{"_id":"5c2fae92bdec223c7148231c","slug":"191546628754-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल के विरोध में सांसद के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल के विरोध में सांसद के कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
निजी डॉक्टरों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे प्रस्तावित बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शहर के डॉक्टरों ने शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम के विद्यानगर स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बाद में उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। काली पट्टी बांध कर काम किया।
शुक्रवार को सुबह विद्या नगर स्थित नेत्र ज्योति हॉस्पिटल पर डॉक्टरों की एक सभा हुई। आईएमए के सचिव डॉ. सुवेक वार्ष्णेय ने बताया कि एनएमसी बिल 2017 सहित अन्य प्रस्तावित बिलों के लागू होने से चिकित्सा सेवाएं महंगी हो जाएंगी।
डॉक्टरों और अस्पतालों का खर्चा बहुत बढ़ जाएगा। इससे छोटे अस्पताल व क्लीनिक चलाने वाले मुश्किल में आ जाएंगे। उन्होंने इस बिल को पूरी तरह गरीब विरोधी और कारपोरेट कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया। सभा में सभी डॉक्टरों ने इस बिल का कड़े शब्दों में विरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी सांसद के कैंप कार्यालय पहुंचे और वहां ज्ञापन सौंपा। बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. अनुराग, डॉ. जीपी वार्ष्णेय, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. नगेश वर्ष्णेय, डॉ. जौली वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. नीति गोयल, डॉ. अंजलि गुप्ता आदि मौजूद थीं।