फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब आशुतोष द्विवेदी होंगे अलीगढ़ के नए एसपी सिटी

अब आशुतोष द्विवेदी होंगे अलीगढ़ के नए एसपी सिटी

Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अब आशुतोष द्विवेदी होंगे अलीगढ़ के नए एसपी सिटी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शासन ने पीपीएस संवर्ग के अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर आशुतोष द्विवेदी को तैनाती दी गई है, जबकि यहां तैनात अतुल श्रीवास्तव को इसी पद पर बुलंदशहर भेजा गया है। बता दें कि हाल ही में बुलंदशहर के स्याना में हुए घटनाक्रम के चलते वहां के एसपी सिटी को हटाया गया है। यहां नए तैनात किए गए एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी अब तक जिले में एसपी अपराध के पद पर कार्यरत थे।


शासन से हुए तबादलों के अनुसार मूल रूप से राय बरेली निवासी 1994 बैच के पीपीएस अफसर यहीं पर एसपी अपराध के पद पर तैनात आशुतोष द्विवेदी को अलीगढ़ का नया एसपी सिटी बनाया गया है। इससे पहले द्विवेदी मथुरा, आगरा, झांसी, बांदा, जौनपुर, भदोही, एसटीएफ आदि मेें तैनात रह चुके हैं। इसी तरह मूल रूप से गोरखपुर निवासी अतुल श्रीवास्तव करीब दो साल से अधिक समय से यहां एसपी सिटी थे। उन्हें बुलंदशहर के बिगड़े हालात में चुनौती पूर्ण जगह पर भेजा गया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर पीएसी में तैनात डॉ.अरविंद को नया एसपी अपराध बनाया गया है। बुलंदशहर से हटाए गए प्रवीन रंजन सिंह को डायल-100 मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। बता दें कि वहां के एसपी सिटी को न हटाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी क्रम में यह तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed