फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चार जोन में बंटेगा शहर : नगर आयुक्त

चार जोन में बंटेगा शहर : नगर आयुक्त

Mon, 28 May 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चार जोन में बंटेगा शहर : नगर आयुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ शहर को मेरठ जैसे व्यवस्थित और प्रभावी महानगर का रूप देने में जुटे नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने शहरवासियों के सहयोग से धरातल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के स्पष्ट निदेश दिए हैं।

गत दिनों मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने सराय गढ़ी में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को निर्देश दिए थे कि वार्ड वार व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएं। इसके ही तहत अब निगम की संपूर्ण व्यवस्थाओं को 4 जोन में विभक्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार की अध्यक्षता में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, अधिशासी अभियंता बृह्मकांत मिश्रा सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति नगर निगम के समस्त 70 पार्षद वार्ड, 7 सेनेटरी वार्ड तथा 19 गृहकर वार्ड का अवलोकन करते हुए 4 जोन व 70 पार्षद वार्ड में विभक्त करने का प्रस्ताव 7 दिवस में प्रस्तुत करेगी।

समिति के प्रस्ताव पर विचारोपरांत शहर में जोन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सेवाभवन की भांति प्रत्येक जोन में प्रभारी जोन होंगे। उनके अधीनस्थ समस्त विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, जन्म मृत्यु पंजीकरण, निर्माण से सहायक अभियंता अथवा अवर अभियंता, जलकल से अवर अभियंता अथवा सीवर प्रभारी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक, पथ प्रकाश व्यवस्था के कर्मचारी, सपंत्ति संबंधी अधिकारी, कर्मचारी गृहकर वसूली से संबंधित कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, लिपिक आदि एक ही जोन कार्यालय में बैठेंगे।


नगर आयुक्त ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने में विलंब हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इस व्यवस्था के लागू हो जाने से निश्चित रूप से शहरवासियों को अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed