{"_id":"5adcea374f1c1b85028b5fa2","slug":"191524427319-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को जाने वालों को नहीं मिली ट्रेन और बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को जाने वालों को नहीं मिली ट्रेन और बस
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान को जाने वालों की भीड़ बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर रही। इस दौरान गंगा मैया के भक्तों की संख्या इतनी थी कि बस और ट्रेनें खचाखच भर गईं। भक्तों ने किसी तरह गंगा तट पर पहुंचकर पूजा की और गंगा स्नान कर मनौती मांगी। साथ ही महानगर में इस दौरान जगह-जगह भंडारे एवं शर्बत की प्याऊ लगाई गई।
रविवार को गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री ब्रज द्वारिकाधीश मंदिर हरदुआगंज पर गंगा मैया की आरती उतारी गई। मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि हरदुआगंज में यह पहला कार्यक्रम है। इसके बाद गंगा मैया का भोग लगा कर भंडारे का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान मयंक, अंकित, छोटू, आकाश, उमेश कुमार, साधना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल मौजूद थे।
श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के बैनर तले अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर गोमुख से गंगा सागर तक के तटों और पूरे देश में विभिन्न जलाशयों पर एक साथ प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
श्री गंगा सेवा समिति ने प्रात: 7.30 बजे पर पूर्णगिरी मंदिर से दो बसों को नरौरा स्थित गंगा तट के लिए हरी झंडी दिखाकर शहर विधायक संजीव राजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, संस्थापक किरन कुमार झा ने रवाना किया।
इस दौरान ओपी वर्मा, सेवाराम शर्मा, सुनीता शर्मा, ऊषा रानी, दयाशंकर शर्मा, भूपेंद्र, धर्मेंद्र रस्तोगी, आदित्य नारायण अवस्थी आदि मौजूद थे।
मां सुंदरी देवी प्राचीन श्री गंगा मंदिर समिति ने श्री गंगा मंदिर अचल सरोवर पर शर्बत वितरण किया। इस दौरान महीपाल सिंह, ओमप्रकाश, राजकुमार, नाथूराम वर्मा, शरन लाल सिंह, मुकेश पाल सिंह, मुकेश कुमार, श्रीनिवास, हरीकिशन, विजय पाल सिंह, खजान आर्य मौजूद थे।