फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हिजबुल मुजाहिदीन का नामोनिशान मिटाकर आ जाओ मन्नान

हिजबुल मुजाहिदीन का नामोनिशान मिटाकर आ जाओ मन्नान

Fri, 19 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन का नामोनिशान मिटाकर आ जाओ मन्नान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि शोध छात्र मन्नान बशीर वानी सचमुच में आतंकी बन गया है तो उससे यही कहना चाहूंगा कि वह सच्चा मुसलमान है तो हिजबुल मुजाहिदीन का नामोनिशान मिटाकर अपने देश की सरकार के सामने आत्म समर्पण कर दे।

पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने सोशल मीडिया पर अपना विचार शेयर किया है और उसे यू ट्यूब पर भी अपलोड किया है। फैजुल का कहना है कि मन्नान वानी को गायब हुए 15 दिन हो गए और हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां कुछ भी पता लगाने में नाकामयाब साबित हुई हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल है कि हमारे पढ़े-लिखे युवा क्यों आतंकवाद का रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। पढ़े-लिखे युवाओं को मालूम है कि पेन छोड़कर बंदूक उठा लेने का परिणाम क्या होगा। उन्होंने मन्नान को संबोधित कर लिखा है कि मन्नान तुमने ऐसा कुछ किया है तो याद रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम खुद सरकार को बोलेंगे कि तुम्हें सख्त से सख्त सजा दे। या अगर तुमने इस्लाम का नाम लेकर आतंकवाद का रास्ता अपनाया है तो बस मेरा तुमसे यही कहना है कि जिसने भी तुम्हारा दिमाग बदला है या आतंकवाद का रास्ता अपनाने के लिए साथ दिया है, तुम अगर सच्चे मुसलमान हो तो तुम उस जड़ को ही खत्म करके यानी उसी हिजबुल मुजाहिदीन का नामोनिशान मिटा कर देश की सरकार के सामने आत्म समर्पण कर देना। तभी तुम असली मुसलमान कहलाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed