{"_id":"5a5fa9294f1c1b84268b4ff0","slug":"191516218665-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस में साइकोमेट्रिक असेसमेंट कैरियर टेस्ट कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस में साइकोमेट्रिक असेसमेंट कैरियर टेस्ट कल
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला एजूकेशन की ओर से शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में साइकोमेट्रिक असेसमेंट कैरियर टेस्ट (पैक्ट) का आयोजन किया जाएगा।
सैकड़ों संस्थानों के बावजूद युवा पीढ़ी मैं कैरियर को लेकर अनिश्चितता है। ऐसा शुरुआती स्तर यानी दसवीं और बारहवीं कक्षा में और भी ज्यादा रहता है। ऐसे में पैक्ट विद्यार्थियों को उनकी रुचि, कौशल और क्षमताओं को जानने में मदद करेगा, जिससे वह अपने लिए सही कैरियर का निर्धारण कर सकें।
कई बार ऐसा देखने में आता है कि युवा अपने अभिभावकों या समाज के दबाव या फिर दोस्तों की बातों में आकर अपनी रुचि के अनुसार अपना कैरियर चुनने में गलती कर बैठते हैं। इसकी एक और वजह अपनी रुचि और एप्टिट्यूड में भेद ना कर पाना भी है।
मान लीजिए अगर व्यक्ति के कैरियर के किसी क्षेत्र में खास रुचि है तो जरूरी नहीं कि उस व्यक्ति का एप्टिट्यूड और क्षमता उस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए पर्याप्त हो।
विज्ञापन
मिसाल के तौर पर आपकी रुचि हवाई जहाज को उड़ाने में है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपका तकनीकी कौशल आपकी इस सूची से मेल खाता हो।
पैक्ट में आपकी रुचि और एप्टीट्यूड दोनों की परख की जाती है। इन दोनों के उपयुक्त होने पर ही बच्चे आगे अपने कैरियर के लिए सही स्ट्रीम का चुनाव बेहतर ढंग से कर पाते हैं। पैक्ट के तहत कक्षा 9 वीं, 10 वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए टू स्टेप असेसमेंट की प्रक्रिया होगी।
इसमें पहले टेस्ट से विद्यार्थी की रुचि और रुझान का पता चलेगा। पहले टेस्ट के नतीजे के आधार पर दूसरा टेस्ट होगा, जो विद्यार्थी के एप्टिट्यूड की समग्र जांच करेगा। पैक्ट को भारत के प्रमुख मनोवैज्ञानिक प्रो. डॉक्टर केडी ब्रूटा एवं प्रो. डॉ अरुणा ब्रूटा ने तैयार किया है।
पैक्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत कम कीमत पर प्रोग्राम देश के सभी हिंदी और अंग्रेजी मीडियम वाले सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उपलब्ध है। इसकी अधिक जानकारी छात्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।