{"_id":"5a36c9e94f1c1bb6678c28f3","slug":"191513540073-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझे की जमीन के लिए हुई थी महीपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझे की जमीन के लिए हुई थी महीपाल की हत्या
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
भतीजे और भांजे ने की थी महीपाल की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पांच माह पूर्व लोधा थाना क्षेत्र के गांव असनेता में युवक की हत्या का राज फाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे और भांजे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या की थी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ग्राम असनेता के जंगल में 30 जुलाई को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की शिनाख्त दो अगस्त को महीपाल पुत्र मिट्ठू निवासी जलाली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जब भी पुलिस इस मामले की पड़ताल के लिए गांव जाती तो परिजन गांव के ही दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच को भटका देते। इस मामले में एसएसपी ने जांच एसओजी को सौंप दी। एसओजी ने पड़ताल की तो शक की सुई परिजनों पर घूमी।
एसओजी ने मृतक के भतीजे हरदुआगंज निवासी मुकेश व भांजे चंद्रपाल निवासी मानपुरखुर्द को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों टूट गए और बंटवारे की जमीन के चलते हत्या करनी स्वीकारी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि साझे की जमीन को महीपाल बेचना चाहता था। उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसी के चलते 27 जुलाई को दोनों महीपाल को अपनी बाइक पर बैठा कर लाये और रास्ते में शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।