{"_id":"5a36c9d94f1c1bc9678c2740","slug":"191513540057-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना ने दि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म निर्माता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना ने दि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म निर्माता का पुतला फूंका
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिव सेना ने दि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म निर्माता का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
दि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिव सेना महानगर ने रविवार को अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड में फिल्म निर्माता सुनील सिंह का पुतला दहन कर नारेबाजी की। उधर, कांग्रेस फिल्म की पैरोकारी में उतर आई है। कांग्रेसी नेताओं ने विज्ञप्ति जारी कर खुद को हिंदूवादी नेता बताने वालों को हद में रहने की नसीहत दी है।
शिव सेना के वार्ड-33 के प्रमुख जितेंद्र सारस्वत, सुशील कुमार के नेतृत्व में अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड में दि गेम्स ऑफ अयोध्या फिल्म के निर्माता सुनील सिंह का पुतला दहन कर जय श्रीराम के जयघोष लगाए। महानगर प्रमुख अशोक पुंडीर ने कहा वह किसी भी सूरत में भगवान श्रीराम की मर्यादा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सचिव मांगेराम शर्मा, सुशील कुमार सूर्यवंशी, दीपक कुमार, विनोद शर्मा, प्रमोद कुमार जादौन, आशु, दिपांशु कश्यप, दीपक कुमार एवं पंकज शर्मा शामिल थे।
उधर, भारतीय युवा कांग्रेस के अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने अपर जिलाधिकारी एसबी सिंह को ज्ञापन दे फिल्म का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। साथ ही फिल्म का विरोध करने वाले तथाकथित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म का विरोध करने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान शहर युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बघेल, अजय चौहान, पवन जादौन, जितेंद्र बघेल, ज्ञान प्रकाश बघेल, संतोष अवस्थी, गजेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विवेक बंसल के घर कालिख पोतकर दिखाएं संजू बजाज: शीलू चंदेल
नगर निगम के वार्ड 14 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि शीलू चंदेल ने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी संजू बजाज द्वारा महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के घर पर कालिख पोतने की धमकी देने पर सुधरने की नसीहत दी है। शीलू चंदेल ने कहा कि विवेक बंसल को नसीहत और धमकी देने से पहले संजू बजाज अपने गिरेबान में झांक लें। साथ ही कहा कि यदि उनमें दम है तो वह महानगर अध्यक्ष के घर के बाहर कालिख पोतकर दिखाएं।