फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा, आरएसएस रच रहे आरक्षण समाप्त करने की साजिश

भाजपा, आरएसएस रच रहे आरक्षण समाप्त करने की साजिश

Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, आरएसएस रच रहे आरक्षण समाप्त करने की साजिश
भाजपा, आरएसएस रच रहे आरक्षण समाप्त करने की साजिश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्थानीय गूलर रोड स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा ने निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए मौ. फुरकान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी के अलीगढ़-आगरा जोन कोऑर्डिनेटर और एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने इसकी घोषणा की।

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि यह निकाय चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इसलिए पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जाएं। इस दौरान बसपा नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि योगी और मोदी दोनों सरकारें पूरी तरह फेल हैं। गुजरात में भी भाजपा का जनाधार खिसक रहा है। भाजपा को गुजरात की इतनी चिंता है कि वहां पार्टी के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री लगा दिए हैं। अन्य नेता और खुद मोदी सभा कर रहे हैं, लेकिन सभाओं में भीड़ नहीं जुट रही। वहां की जनता खुद भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने पहले नोटबंदी लागू की, जिससे जनता के बीच हाहाकार मच गया। उसके बाद जीएसटी लागू कर दिया, जिससे व्यापार केवल 15-20 फीसदी रह गया। भाजपा के नेता सत्ता की आड़ में अपना हित साधने में लगे हैं। स्थिति यह है कि अमित शाह के बेटे जय शाह की संपत्ति भाजपा के ढाई साल के शासनकाल में कई गुना बढ़ गई। मोदी ने यह कहकर वोट मांगे थे कि वह देश का चौकीदार बनकर इसकी रक्षा करेंगे, लेकिन वह उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं।

उनके शासन में ही विजय माल्या अरबों हड़प कर विदेश भाग गया, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर सकी। आरएसएस व भाजपा के लोग आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। गरीबों, दलितों, मुस्लिमों, शोषितों व सर्वजन के हितों की रक्षा केवल बहन मायावती ही कर सकती हैं। बहन जी के कार्यकाल में जिन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू किया गया था, उन्हें अब बंद किया जा रहा है। भाजपा वाले विकृत मानसिकता के लोग हैं।

आगरा-अलीगढ़ के जोन कोऑर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि यह चुनाव बेहद अहम है। इसी वजह से बसपा अपने सिंबल पर लड़ रही है। भाजपा की गलत नीतियों से आज देश का सत्यानाश हो गया है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। अलीगढ़ जैसे शहर में भाजपा व आरएसएस के लोग हमेशा चुनाव के समय भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इनसे सावधान रहने की जरूरत है। दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों के खून में कोई अंतर नहीं है। चाहे तो डीएनए टेस्ट कराकर देख लें।

आरक्षण का विरोध कभी कोई मुस्लिम नहीं करता। उन्होंने लव जेहाद पर भी आड़े हाथों लिया और कहा कि लव जेहाद के नाम पर आरएसएस लड़ाने का काम करती है। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होकर नीले झंडे के नीचे आना होगा। कोई भी लड़ाई साइकिल पर बैठकर नहीं लड़ी जाती। हाथी पर बैठकर ही भाजपा को कुचला जा सकता है।

आज प्रदेश और देश में मुसलमानों का अपमान हो रहा है। मेयर पद के प्रत्याशी मौ. फुरकान ने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी बनाने के लिए वह बहनजी के बेहद शुक्रगुजार हैं। अलीगढ़ के मेयर की सीट पर बसपा का कब्जा होगा।


इससे पहले मंचासीन सुनील कुमार चित्तौड़, हेमंत प्रताप सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, अशोक कुमार प्रजापति, विजय चंदेल, महेश चौधरी, पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, मूलचंद बघेल आदि का फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed