फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान पार

जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान पार

Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान पार
जनसेवा केंद्र से लाखों का सामान पार
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, इगलास।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेसवां कान्हा जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया।

यशोदा नंदन शर्मा पुत्र रमन शर्मा ने किला बेसवां चौकी के समीप लगभग दो माह पूर्व ही जनसेवा केंद्र खोला था। जनसेवा केंद्र संचालक अपनी दुकान को मंगलवार को प्रतिदिन की तरह बंद करके अपने घर चला गया। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे संचालक का भांजा दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा था।

दुकान से लैपटाप, इनवर्टर, दो बैटरी, आधार कार्ड बनाने वाली मशीन व लेमीनेशन करने वाली मशीन को चोर पार कर ले गए। घटना की जानकारी मोबाइल से मामा को दी।

संचालक व बेसवां के सैकड़ों लोग दुकान पर पहुंचे और यूपी 100 को सूचना की। आधा घंटे बाद पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसने अपने जीवन यापन के लिए बैंक से ऋण स्वीकृत कराकर लगभग दो लाख पचास हजार रुपये इस केंद्र में लगाए थे। चोरी में दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर बेसवां के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से घटना का खुलासा करने की मांग की है। लोगों का कहना है लगभग एक सप्ताह पूर्व किले में बदमाशों द्वारा पत्रकार केएम शर्मा के यहां पर कूदकर उनकी मां पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।


इसके बाद बदमाश सोने चांदी के जेवरात ले गए थे, पुलिस इस घटना का खुलासा भी नहीं कर सकी है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed