{"_id":"59aaff514f1c1bf2278b4e69","slug":"191504378705-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टैलेंट सर्च एग्ज ामिनेशन के जरिए मिलेगी स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टैलेंट सर्च एग्ज ामिनेशन के जरिए मिलेगी स्कॉलरशिप
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के जरिए मिलेगी स्कॉलरशिप
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के तहत सीबीएसई स्कूलों के दो हजार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। एग्जामिनेशन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होंगे। इस टैलेंट सर्च एग्जाम के लिए कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं ही पात्र होंगे।
एग्जामिनेशन के तहत तीन पेपर होंगे। इसमें पहला पेपर मेंटल एवीलिटी टेस्ट और दूसरा पेपर लेंग्वेज टेस्ट हिंदी व अंग्रेजी का होगा। इन दोनों पेपरों में 50-50 नंबर के 50-50 प्रश्न होंगे।
इनको हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा तीसरा पेपर स्कॉलास्टिक एपिट्यूड टेस्ट होगा, जो कि 100 नंबरों का होगा।
यह 90 मिनट में हल करना होगा। 1250 रुपये की स्कॉलरशिप कक्षा 11 व 12 में दी जाएगी। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को भी हर महीने दो हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
यूजीसी नियमों के तहत पीएचडी के लिए भी स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। राज्य स्तर की परीक्षा चार और पांच नवबंर 2017 और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 13 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि इस एग्जामिनेशन के लिए विद्यार्थियों को अभी से ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए, जिससे उन्हें इसका लाभ मिल सके।