{"_id":"5984dc1e4f1c1b11698b4596","slug":"191501879326-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में दरोगा के चांटे से चौकीदार हुआ बहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में दरोगा के चांटे से चौकीदार हुआ बहरा
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के चांटे से चौकीदार हुआ बहरा
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
पुलिस की जी हुुजूरी में दिन रात गुजारने वाले एक चौकीदार को थाने पर एक बस चालक की सिफारिश करना महंगा पड़ गया। थाने में एक दरोगा ने चौकीदार को ऐसा झन्नाटेदार तमाचा जड़ा कि चौकीदार के एक कान में सुनाई पड़ना बंद हो गया।
थाने से बेहद अपमानित होकर निकले चौकीदार के कान में दो दिन बाद भी कुछ नहीं सुनाई पड़ रहा है। उसने डीआईजी से मिलकर थप्पड़ मारने वाले दरोगा की शिकायत की है।
थाना गंगीरी के गांव हुसैपुर निवासी सूरजपाल पुत्र देशराज सिंह के अनुसार वह थाने में चौकीदार है। बुधवार शाम गंगीरी चौराहे पर बस को गंगीरी के अंदर ले जाने को लेकर प्राइवेट बस चालक और यात्रियों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने चालक को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया था। वह बस चालक की सिफारिश करने थाने पर पहुंचा था, तभी एक दरोगा ने उसे जोरदार चांटा जड़ दिया। थप्पड़ इतनी तेज मारा कि कान के परदे पर सुनाई देना बंद हो गया। वह डाक्टर के पास गया और दवा भी ले रहा है।