{"_id":"595e916c4f1c1b35168b4645","slug":"191499369836-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सवा बजे उठाया, गिरफ्तारी 11 बजे दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से सवा बजे उठाया, गिरफ्तारी 11 बजे दिखाई
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सवा बजे उठाया, गिरफ्तारी 11 बजे दिखाई
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के शंकर विहार के एक युवक को पुलिस घर से रात 1.20 बजे उठाकर ले जाती है और अगले दिन रात 11 बजे नशे के उत्पाद के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया गया। परिवार के पास पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी का वह फुटेज मौजूद है, जिसमें पुलिस रात 1.20 बजे ले जाते दिख रही है। इसकी एसएसपी से शिकायत की गई है।
शंकर विहार निवासी अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि 27 जून की रात 1.20 पर थाना पुलिस उसके घर पर आई और बेटे को थाने ले गई। इतना ही नहीं नशीले पदार्थ के साथ उसके बेटे रवि को जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी 11 बजे की दिखाई है, जबकि उसके बेटे को 1.20 पर ले जाने की वीडियो फुटेज भी पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद है। उसके बेटे को पुलिस ने झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया है। बेटा इंटर का छात्र है, जिसका भविष्य इस मुकदमे से खराब हो सकता है। इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराते हुए झूठा फंसाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ अधिवक्ता ने कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।