फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 people effected from corona

19 लोग कोरोना से संक्रमित, छह लोग हुए स्वस्थ

Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
19 people effected from corona
जनपद में 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 6 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। जिले में 138 सक्रिय मरीज हैं। इधर, कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए विदेश से आए दो संक्रमित मरीजों का नमूना आज दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दोनो दुबई से आए हैं और वर्तमान समय में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती है। एक बुजुर्ग स्वर्ण जयंतीनगर के हैं। वह अपनी पुत्री के साथ दुबई में रहते हैं। शाहजमाल का 33 वर्षीय युवक हाल ही में दुबई से आया है। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मरीजों का नमूना ले लिया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूना को शुक्रवार को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। लक्षण के आधार पर मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 11199 और स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 11005 है। अब तक 4.18 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed