फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   186 covid positive in aligarh today

कोरोना से जेई की मौत, पूर्व एसडीएम सहित 186 संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
186 covid positive in aligarh today
कोरोना अब विकराल रूप धारण करता जा रहा है। कासिमपुर तेहड़ामोड़ उपकेंद्र के 40 वर्षीय जेई की मेदांता में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि रावण टीला व धनीपुर बिजली केंद्र के 9 कर्मचारी एवं कोल के पूर्व एसडीएम सहित 186 लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 5668 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 152 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक स्वस्थ लोगों की संख्या 4035 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आने पर बिजली विभाग के जेई को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सुधार होता न देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें मेदांता हॉस्पिटल हरियाणा में भर्ती कराया। जहां उनकी आज मृत्यु हो गई। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर किसी ने सूचना दी है। अभी मृत्यु की आधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंजीटन तथा ट्रूनॉट टेस्ट में मंगलवार को 186 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह अब तक की एक दिन की दूसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले एक दिन 188 लोग संक्रमित निकले थे। संक्रमितों में 18 से 40 आयु वर्ग के 96 युवा एवं 58 महिलाएं हैं। पीएसी के सामने हरकुट क्वार्सी के 4, मौलाना आजाद नगर के 3, गंगा एन्क्लेव के 3, बेगमबाग के 4, सर सैयदनगर के 2, भांखरी लोधा के 4, काजिमाबाद अतरौली के 4, एबीएसए ऑफिस नानऊ के 2, शिव बाल मंदिर स्कूल छर्रा के 2, जहांगीराबाद हरदुआगंज के 3, टप्पल के 3, जट्टारी के 3, थाना सासनीगेट के 3, शिवमंदिर वाली गली भमोला के 2, केशव नगर के 2, मानिक चौक के 4, रामबाग कॉलोनी के 2, मैरिस रोड के 2, प्राग मिल कंपाउंड के 4, नौरंगाबाद के 2, जयगंज के 2, बरौला बाईपास के 3, भगवान नगर के 2 और सीएमओ कंपाउंड के 4 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त देहात व शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग संक्रमित हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed