{"_id":"5cb39bc4bdec2260e22adf2c","slug":"181555274692-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे हाई अलर्ट पर रहा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे हाई अलर्ट पर रहा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के चलते छह घंटे पूरा जनपद हाई अलर्ट पर रहा। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के पैमाने पर पुलिस-प्रशासन खरा उतरा। सप्ताह भर से की जा रही मेहनत रंग लाई। जनसभा स्थल से लेकर जनपद की सीमाओं और शहर के भीतर हर जगह नाकाबंदी और कड़ी चेकिंग से वाहनों सवारों से लेकर राहगीरों तक को गुजरा पड़ा। इसका परिणाम यह रहा कि किसी भी प्रकार का विरोध या असामाजिक तत्वों को कोई मंसूबा कामयाब न हो सका। पीएम मोदी और सीएम योगी की जनसभा निपटने के बाद जनपद के आलाधिकारियों ने राहत की सांस ली।
पुलिस-प्रशासन क ा अभेद सुरक्षा घेरा जनपद की सीमाओं से ही शुरू हो गया था। मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को अतरौली, कानपुर, एटा की ओर से आने वाले वाहनों को अकराबाद, आगरा और हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को मडराक, दिल्ली, बुलंदशहर से आने वाले वाहनों को गभाना, अनूपशहर से आने वाले वाहनों को जवां को सीमा पर ही रोक लिया गया।
यहां चेकिंग के बाद ही उन्हें जनपद के भीतर प्रवेश दिया गया। वहीं, शहर के भीतर के वाहनों की बात करें तो सासनी गेट चौराहा से लेकर सारसौल, क्वार्सी तक हर चौराहे पर फोर्स तैनात रही। शाम पांच बजे के बाद सुरक्षा घेरे को हल्का किया गया। इस दौरान एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, एडीजी एसपीजी आलोक शर्मा, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीएम डॉ. चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि सहित पूरा जिला पुलिस प्रशासनिक अमला रैली स्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
ट्रेनों और यात्रियों पर भी रहा सख्त पहरा
सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जीआरपी और आरपीएफ की भी सांसे फूलीं रहीं। स्टेशन पर ठहरने वाली सभी सवारी गाड़ियों में चेकिंग की गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म दो से लेकर सात तक आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही मुस्तैदी से तैनात रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार और उनकी टीम के साथ मिलकर सुबह दस से पांच बजे तक सतर्कता से चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान को भी चेक किया। इसके साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।