फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा नेताओं ने दिया एएमयू छात्रों को समर्थन

सपा नेताओं ने दिया एएमयू छात्रों को समर्थन

Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं ने दिया एएमयू छात्रों को समर्थन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
बाब-ए-सैयद पर पिछले छह दिन से चल रहे छात्रों के आंदोलन को सपा नेताओं ने समर्थन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित कमेटी के सदस्य रविवार को यहां पहुंचे और छात्रों से 12 फरवरी की घटना के बारे में जानकारी ली। सपा नेता अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपेंगे।

पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, एमएलसी असीम यादव, पूर्व विधायक जफर आलम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक आदि रविवार को बाब-ए-सैयद पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने उन्हें पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया। कुछ जरूरी पेपर भी दिये। एमएलसी असीम यादव ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा घटना की जानकारी लेने के लिए दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भेजा गया है। हम अलग-अलग लोगों से बात करेंगे और घटना के कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि एएमयू में शैक्षणिक वातावरण कायम हो और पढ़ाई-लिखाई सुचारु रूप से संचालित हो। एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि सपा नेताओं ने समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं जाती, हमारा धरना चलता रहेगा। छात्रों पर दर्ज मुकदमा खत्म किया जाए। इसके अतिरिक्त गुंडागर्दी करने वाले छात्र का निष्कासन एवं उनके कैंपस प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। यहां पर सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शाकिर अंसारी भी मौजूद रहे।

शैक्षणिक संस्थानों पर विचारधारा थोपने का चल रहा प्रयास : कमाल
पूर्व मंत्री एवं सपा नेता कमाल अख्तर ने कहा कि एएमयू, जेएनयू एवं जामिया मिल्लिया सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माहौल बिगाड़कर भाजपा द्वारा अपनी विचारधारा थोपने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने मीडिया से कहा कि मुस्लिम इदारे को टारगेट किया जा रहा है।

हमारे नेता की नीयत और नीति साफ है। अखिलेश का कहना है कि इदारे पढ़ाई के लिए है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस होना चाहिए और बाहर से आकर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

आतंकियों के 420 सिर लाकर दे मोदी सरकार
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि मोदी सरकार 420 आतंकियों का सिर लाकर दें। प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जुमलेबाज सरकार है। हमारे 42 जवान शहीद हो गए। कहां है आतंकियों के सिर। आप सीधा हमला करें और आतंकियों का सिर लाकर दें।

उन्होंने कहा कि एएमयू छात्रों को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है। रेयाद, कतर, दुबई के पूर्व छात्रों के अतिरिक्त अमुटा, जेएनयू, जामिया, आईसा, डीयू, मानू आदि से समर्थन मिल रहा है। विभिन्न यूनिवर्सिटी के छात्र नेता जल्द ही यहां आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के पूर्व छात्र धरना स्थल पर आए थे। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आरएसएस की गुंडई नहीं चलेगी : सलमान शाहिद
एएमयू छात्रों के धरने पर सपा प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने कहा है कि एएमयू पढ़ने की जगह है। वहां आरएसएस की गुंडई नहीं चल पाएगी। अगर भाजपा नेता बाज नहीं आए तो सपाई सड़क पर उतरना जानते हैं।


इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। पुलिस इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच करें। सलमान के साथ धरने पर पार्षद नासिर अली चांद, इमरान खां, हिलाल खां, मुदस्सिर, विवेक कुमार, जुबैर, सुहैल अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed