{"_id":"5c477fa4bdec2232285afdfd","slug":"181548189604-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में उठा शिक्षकों की समस्या का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में उठा शिक्षकों की समस्या का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा मंगलवार को नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों की समस्या का मुद्दा खूब जोर से उठाया गया। अध्यक्षता उदयराज सिंह ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एडी बेसिक इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, डॉक्टर नरेश कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. अनिल यादव, राजेश कटारा मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं ने अपनी लंबित पड़ी 12 मांगों को खूब जोर शोर से उठाया और ज्ञापन सौंपते हुए बीएसए से समस्या के जल्द समाधान की मांग की। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का मन मोहा। एडी बेसिक आईपीएस सोलंकी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण जरूर होना चाहिए। नरेश कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष जारी है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। जो भी समस्या होगी। अतिशीघ्र निस्तारित कर दी जाएगी।
वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा सातवें वेतन के एरियर एवं अन्य एरियर का शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन, पदोन्नति जीपीएफ लेखा पर्ची, स्कूलों के संविलयन, मृतक आश्रितों की समस्या, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की समस्या को उठाया। संचालन जिला मंत्री राजेंद्र अत्रि एवं जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, अजीत सिंह, कौशलेंद्र सिंह, रेशम पाल सिंह, महेश वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश सिंह, फारूक अहमद, अशोक चौधरी, अमित सिंह, कश्मीर सिंह यादव, नरेश चंद्रा, बिंदु शर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।