{"_id":"5c116a18bdec2241822ef24e","slug":"181544645144-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु अलीगढ़ में कर सकेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु अलीगढ़ में कर सकेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अगर आपके पास भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए पुरी उड़ीसा जाने का समय नहीं है तो जल्द ही अलीगढ़ में उनके दर्शन संभव है। हालांकि अभी उनके दर्शन में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा। लेकिन पुरी की तरह का मंदिर अलीगढ़ जिले में बनने वाला है।
गौरववाणी प्रचार संघ के महरंत सिद्धांत दास प्रभु ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मंदिर के लिए भुकरावली भीकमपुर में सात बीघा जमीन क्रय कर ली गई है। अब जल्द से जल्द यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा। उक्त परिसर पुरी उड़ीसा जैसा ही होगा। यहां मंदिर के साथ-साथ गोशाला, वृद्धाश्रम, गुरुकुल व अन्नक्षेत्र (नि:शुल्क प्रसाद) वितरण की व्यवस्था होगी। अभी सात बीघा जमीन क्रय की गई है। जबकि अभी और भी दान दाताओं ने भूमि दान देने के लिए संपर्क किया है। इस मौके पर जगमोहन गुप्ता, रिपुल अग्रवाल, कप्तान सिंह चौहान, गोविंदा प्रभु, विनोद वार्ष्णेय, कालीचरन वार्ष्णेय, गौरव कुमार, डा. सुधीर सारस्वत, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।