फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बंबा कटने से महेशपुर गांव में हजार बीघा फसल जलमग्न

बंबा कटने से महेशपुर गांव में हजार बीघा फसल जलमग्न

Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
बंबा कटने से महेशपुर गांव में हजार बीघा फसल जलमग्न
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नहर एवं बंबों की सफाई के नाम पर लापरवाही बर्बादी का सबब बन रही है। बुधवार को ऐसी ही लापरवाही के चलते गांव महेशपुर में बंबा कट गया और करीब एक हजार बीघा गेहूं व सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। तेज बहाव से अचानक फूटा पानी हजारों बीघा फसल को अपनी चपेट में लेते हुए गांव बरहैती तक पहुंच गया। यही नहीं अनूपशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीपवर्ती कालोनी में भी पानी भरने लगा। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर सायं सिंचाई विभाग की टीम ने बंबे में मिट्टी डलवाकर बहाव रोका।

गांव महेशपुर के पूर्व प्रधान शेर सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने रठगांव की तरफ से आ रहे बंबे एवं नाले की सफाई की थी। थोड़ी बहुत सफाई के बाद बिना बंबे की कमजोर पटरी पर नजर डाले बुधवार को एकाएक पानी छोड़ दिया गया। जबकि आगे का नाला सफाई न होने की वजह से चोक पड़ा था। पानी आते ही बंबा उसका दबाव न झेल पाया और पानी खेतों में भरने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल सिंचाई अफसरों को सूचना दी। वे वहां आए, लेकिन कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


देखते ही देखते पानी ने समूचे गांव के 50-60 किसानों की करीब एक हजार बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने एक सप्ताह पहले ही जमीन में गेहूं का बीज डाला था और अब उसमें से कुल्ले फूटने लगे थे। यह सब बह गया। सब्जियां भी बह गई तो खेतों के बुर्जी बिटौरों में बरसीम भी बह गई। ग्रामीण करन सिंह ने बताया कि देर सायं सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी से बंबे में मिट्टी डलवाकर उसे ठीक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed