{"_id":"5c083ca0bdec22419d12c040","slug":"181544043680-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रो के लिए स्कॉलरशिप शुरू कर रहा एएमयू का छात्र संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रो के लिए स्कॉलरशिप शुरू कर रहा एएमयू का छात्र संघ
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू छात्र संघ द्वारा सर सैयद मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर ओपिनियन मेकर्स नामक स्कॉलरशिप प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एएमयू छात्रों में बौद्धिकता, पत्रकारिता तथा साहित्यिक कौशल को बढ़ावा देना है।
इसके अंतर्गत किसी छात्र या छात्रा का कोई लेख राष्ट्रीय समाचार पत्रों अथवा पोर्टल आदि पर प्रकाशित होगा तो छात्र संघ द्वारा प्रति लेख पर एक हजार रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। 2018-19 शैक्षणिक सत्र के दौरान समाचार पत्रों एवं पोर्टल पर प्रकाशित होने वाले लेखों के लिए एक छात्र को अधिकतम तीन हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने अधिष्ठापन समारोह के दौरान स्कॉलरशिप से संबंधित संकेत दिये थे।