{"_id":"5b942572867a557fe97855a0","slug":"181536435570-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी पड्डों से भरी मेटाडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी पड्डों से भरी मेटाडोर
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान सारसौल से पशुओं से भरी मेटाडोर को पकड़ा है। जिसमें ठूंस-ठूंस कर पड्डे भरे हुए थे। चेकिंग के बाद सभी पशुओं को बाहर निकालते में एक पड्डा मृत निकला है। पुलिस ने ट्रक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रकरण के अनुसार मथुरा निवासी मुजाहित व रिंकू एक मेटाडोर में 36 पड्डे लादकर अलीगढ़ आए थे। ये पड्डे एलाना फैक्ट्री पहुंचाने थे, लेकिन रास्ते में सारसौल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने मेटाडोर को पकड़ लिया।
मेटाडोर के अंदर सभी पड्डे ठूंस ठूंस कर लदे हुए थे। जब पुलिस ने सभी पशुओं को मेटाडोर से उतारना शुरू किया तो एक पड्डा मृत पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने भेजा।
विज्ञापन
यहां जांच पड़ताल के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों को जल्द जेल भेज दिया जाएगा।