{"_id":"5b7c793b42c79246424d60ac","slug":"181534884155-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए की टीम ने खोआ समेत नौ खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए की टीम ने खोआ समेत नौ खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का लोगों को दूषित खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को टीम ने प्रभारी जिला अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के निर्देश पर महानगर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर खोआ समेत नौ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
सूतमिल चौराहा स्थित बालाजी स्वीट्स से खोआ, जयप्रकाश प्रोवीजन स्टोर सारसौल से सरसों के तेल, इसी स्टोर से आनंदा ब्रांड दूध, पुनीत स्वीट्स हाउस सूतमिल चौराहे से घेवर, मिठाई शाप सूतमिल चौराहा से बर्फी, खोआ एवं चीनी, जीटी रोड सारसौल स्थित मिठाई की दुकान से घेवर तथा यहीं के रवींद्र स्वीट्स से बूंदी के लड्डू का नमूना भरा गया। इन सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।