फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2022 तक प्रदेश के सभी गांवों में परिवहन सेवा

2022 तक प्रदेश के सभी गांवों में परिवहन सेवा

Fri, 15 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
2022 तक प्रदेश के सभी गांवों में परिवहन सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 तक प्रदेश के सभी गांवों में परिवहन सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश के 8 हजार गांवों को बस सेवा से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार परिवहन विभाग फायदे में है।

परिवहन एवं प्रोटोकॉल के लिए स्वतंत्र प्रभार एवं ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि गांवों में परिवहन सेवा पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है कि गांव का आदमी सुबह 10 बजे बस से शहर पहुंच जाए और काम खत्म करने के बाद शाम 5 बजे तक अपने घर वापस चला जाए। आरटीओ में भ्रष्टाचार खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता दलालों के बदले आरटीओ के पास जाए और काम न हो तो उन्हें फोन करें। वाहन चलाते समय बस चालक मोबाइल पर बात करें तो उसका फोटो भेजें। फोटो भेजने वालों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दुर्घटनाएं रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए एक हजार बस खरीदी जा रही हैं।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौैभाग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना गरीबों का कल्याण है। इसलिए निर्धन लोगों को मकान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए योजनाएं बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। चिकित्सा के लिए अब गरीबों को अपने गांव से ज्यादा दूर नहीं जाना होगा।

जांच से लेकर अन्य तमाम तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमलोग विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। मोदी योगी के रथ को कोई नहीं रोक सकता है। इस अवसर पर सांसद सतीश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

सर्किट हाउस में स्वतंत्र से मिलने वालों में कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य, वैभव गौतम, ई. राजीव शर्मा, चंद्रमणि कौशिक आदि शामिल है।


विवेक के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए स्वतंत्र देव
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के पिता के अंतिम संस्कार में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। सुबह अलीगढ़ पहुंचने के बाद वह सीधे विवेक सारस्वत के घर पर गए और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उसके बाद नुमाइश मैदान स्थित शवदाह गृह गए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बाद में वह सर्किट हाउस पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर टप्पल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed