फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रक्तदाता दिवस पर महाआयोजन आज

रक्तदाता दिवस पर महाआयोजन आज

Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रक्तदाता दिवस पर महाआयोजन आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के अवसर पर अमर उजाला द्वारा स्वास्थ्य विभाग व जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन आज गुरुवार को सुबह 9 बजे से जिला अस्पताल के सभागार में किया जाएगा। इस आयोजन में जिला पुलिस द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का वायदा किया गया है।


कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अजय कुमार सहानी संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम में वक्तागणों द्वारा रक्तदान के विषय में व्याप्त गलत अवधारणाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की है। मलखान सिंह जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी कहते हैं कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने के अंतराल पर वर्ष में चार बार व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान की प्रक्रिया आसान है, इसमें सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। कार्यक्रम में रक्तदान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान करने वालों को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। एफएम रेडियो करंट इस अभियान में अमर उजाला के सहयोगी हैं

किसी की जिंदगी बचाने के लिए खून देना अच्छी बात है। दरअसल, हर जिंदगी अपने लिए अहमियत रखती है। अगर खून देकर किसी की जिंदगी बचाई जा रही है, तो यकीनन यह अच्छा काम है।
-मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती

रक्तदान सबसे बड़ा परोपकार है जो एक व्यक्ति समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए कर सकता है। पुलिस विभाग से अधिक से अधिक संख्या में जवान भी रक्तदान करेंगे, यह अपील जारी की गई है।

- अजय कुमार सहानी, एसएसपी

एक व्यक्ति का रक्त चार लोगों की जान बचाता है। इससे रेड ब्लड सेल, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, कायोप्रेसिपिटेट अलग अलग किए जाते हैं जो अलग अलग काम आते हैं।
- चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी

यह संस्थाएं जुड़ी हैं आयोजन से, होंगी सम्मानित
समाजसेवी विनोद पांडेय, बाबा दीप सिंह सेवा संस्थान, श्रीमती सुनहरा देवी ट्रस्ट, उड़ान सोसायटी, चाइल्ड लाइन संस्था, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, राष्ट्रीय युवा संघ इगलास, ज्ञान महाविद्यालय, ड्रगस्टि एवं केमिस्ट एसोसिएशन, एचडीएफसी बैंक, बालाजी सेवा समिति छर्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सावन कृपाल रुहानी मिशन, जेसीआई, हैंड फार हेल्प, संत निरंकारी मिशन, क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा गभाना, सर्व शक्ति सेवा संस्थान, उम्मीद सामाजिक संस्था, स्वामी हर्षानंद, सिंधी युवा संगठन, किरन सोसायटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी, रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड, शुभम हास्पिटल सारसौल, लेखपाल सिंह, नागरिक चेतना समिति, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, स्वर साधना संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed