{"_id":"5b1ed5354f1c1bc5628b4904","slug":"181528747317-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती लीग 29 अगस्त से, पहलवानों की बोली 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती लीग 29 अगस्त से, पहलवानों की बोली 23 को
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में कुश्ती लीग 29 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 16 सितंबर तक चलेगी। लीग के लिए पहलवानों की बोली 23 जून को लगेगी।
जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष गीतांजलि शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पहलवानों की बोली के लिए सामाजिक संगठन, बिजनेसमैन, बिल्डर व उद्योगपति को आमंत्रित किया गया है। पहलवानों की बोली पांच हजार से शुरू होकर एक लाख तक होगी। जो पहलवान सबसे ज्यादा महंगा बिकेगा, वो टीम का मुख्य सदस्य होगा।
उन्होंने कहा कि 50, 57, 56, 70, 79 व 92 किलो वर्ग भार की एक-एक टीम होगी। टीम में छह-छह पहलवान होंगे। विजेता व उप विजेता टीम को नकद इनाम भी दिए जाएंगे।
23 जून को स्टेडियम में जनपदीय जूनियर कुश्ती टीम में पहलवानों का चयन भी होगा। चयनित पहलवानों के लिए अलग से विशेष कैंप लगाया जाएगा।
विजेता टीम को मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली की ओर से स्व. श्री राधेश्याम शर्मा ट्रॉफी दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में सचिव भगत सिंह बाबा, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।