{"_id":"5b11a63f4f1c1ba46e8b5cf1","slug":"181527883327-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा तक छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा तक छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएं एमए, एमएससी एवं एमकॉम आदि की प्रवेश परीक्षा होने तक हॉस्टल में रह सकते हैं। इसके साथ ही 8 जुलाई को नेट परीक्षा देने वाले पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को 10 जुलाई तक हॉस्टल में रहने की अनुमति दे दी गई है।
एएमयू के डीएसडब्लू (डीन, छात्र कल्याण) के 10 जून तक बैग एवं बैगेज हॉस्टल खाली करने के फरमान से छात्र नेता भड़क गए।
शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर एवं सचिव मो. फहद कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से मिले और छात्रों की समस्याओं पर बातचीत की।
छात्र संघ नेताओं ने बताया कि शोध छात्र-छात्राओं को पहले 10 जून तक हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई थी। अब वह 20 जून तक हॉस्टल में रह सकते हैं और उसके बाद समर हॉस्टल में शिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
शोध छात्रों के लिए आरएम हॉल तथा छात्राओं के लिए एसएन हॉल को समर हॉस्टल बनाया गया है। छात्र नेताओं ने कहा कि हॉस्टल से समर हॉस्टल में शिफ्टिंग के दौरान ट्रांसपोटेशन एवं अन्य सहयोग एएमयू प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।