{"_id":"5a5e59844f1c1b61268b4bc4","slug":"181516132740-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को बेटी सहित कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को बेटी सहित कोर्ट से मिली जमानत
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के प्रमुख लोहा कारोबारी मधुर स्टील्स के स्वामी व उनकी बेटी को हरियाणा की गुड़गांव अदालत से जमानत मिल गई है। इन दोनों को सोमवार को गुड़गांव पुलिस धोखाधड़ी व आईटी एक्ट से जुड़े मुकदमे में गिरफ्तार करके ले गई थी।
सुरेंद्र नगर बैंक कॉलोनी निवासी विमल जिंदल आगरा रोड की फर्म मधुर स्टील कंपनी के मालिक हैं। उनकी बेटी मिताली अग्रवाल की शादी गुड़गांव के इंजीनियर अजय अग्रवाल से हुई थी। इनमें विवाद के चलते मिताली मायके में रहने लगी।
इसी बीच दामाद अजय के साथ उसके डिजिटल साइन व कोड पता करने का फ्राड हुआ। जिसमें उन्होंने गुड़गांव के पालम विहार सेक्टर 22 थाने में अप्रैल 2017 में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में मधुर स्टील के स्वामी विमल जिंदल व उनकी बेटी मिताली का नाम उजागर हुआ। जिन्हें सोमवार को पुलिस उठा ले गई। गुड़गांव के पालम विहार थाने के मुकदमे के विवेचक के अनुसार मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जमानत दे दी गई।