{"_id":"5a2ef5814f1c1b68678c15ad","slug":"181513026945-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर का पुतला फूंका
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन में डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन उग्र होने लगा है। सोमवार को उन्होंने विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर का पुतला पुलिस के सामने ही फूंक दिया।
इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अफसरों के कार्यालय के बाहर खडे़ होकर जमकर नारेबाजी भी की। इधर, सोमवार को कलक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन भी जारी रहा।
जिसमें भूरी देवी, अर्पणा गौड़, कुक्की रानी, उर्मिला रानी, जय कुमारी, मृदुला सिंह, पुष्पा शर्मा, निशा राजपूत आदि मौजूद रहीं।
सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होने लगी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनका जुलूस विकास भवन के लिए कूच कर गया। इस प्रदर्शन की जानकारी के बाद अफसरों ने क्वार्सी थाना पुलिस को भी विकास भवन में बुला लिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता विकास भवन के पार्क में एकत्र हो गईं और उन्होंने धरना शुरू कर दिया। डीपीओ कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। इसी दौरान डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर का पुतला भी फूं का।
डीसी मनरेगा अमरेंद्र सिंह ने डीपीओ श्रेयस कुमार के साथ मिलकर संगठन पदाधिकारियों से बात की। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।