{"_id":"59fb787e4f1c1b6a678b90f7","slug":"181509652606-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ लूट की मुखबिरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ लूट की मुखबिरी करने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ लूट की मुखबिरी देने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट इलाके में मीट कारोबारी से चार करोड़ की लूट की मुखबिरी करने वाले बदमाश आदिल को पुलिस ने दबोच लिया है। इस लूट के मास्टर माइंड तीन दिन पहले आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में दबोचे गए थे। उन्होंने आदिल से लूट की मुखबिरी मिलने का खुलासा किया था। इस पर हरकत में आई देहली गेट पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
लोधा के गांव अर्जुनपुर नौगवां लोधा निवासी आदिल को देहलीगेट थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बुधवार शाम नशीले पदार्थ और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह उसी कुलदीप निवासी टप्पल का साथी है, जो ऐलाना मीट फैक्ट्री के व्यापारी से चार करोड़ की लूट को अंजाम देने वाला था। कुलदीप की तीन दिन पहले आगरा में गिरफ्तारी हुई थी। आदि एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था।