{"_id":"59e65eb04f1c1b8e698b65b3","slug":"181508269744-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थईस्ट एक्सप्रेस में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थईस्ट एक्सप्रेस में लाखों की चोरी
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थईस्ट एक्सप्रेस में लाखों की चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस में चोरों ने यात्री का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 1.10 लाख रुपये का कैश और अन्य सामान था। यात्रियों ने चोरी के आरोप में एक युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में उसे ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए जीआरपी में मुकदमा दर्ज करा दिया।
जसवंत नगर के करेखेरा निवासी राम रतन शर्मा वर्तमान में आनंद विहार दिल्ली में रह रहे हैं। राम रतन मंगलवार को परिजनों के साथ नार्थईस्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 में सीट नंबर 53, 56 और 58 पर सफर कर थे। ट्रेन आनंद विहार से चली ही थी तभी चोरों ने उनका बैग चोरी कर लिया।
बैग में करीब 1.10 लाख रुपये, सोने का मंगलसूत्र, कपडे़ और घरेलू सामान था। बैग चोरी होने के कुछ देर बाद ही पीड़ित ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। हलचल होते देख चोर ने चोरी का बैग अपने दूसरे साथी को थमा दिया।
विज्ञापन
वह बैग लेकर ट्रेन से कूदकर फ रार हो गया। शक होने पर यात्रियों ने एक आरोपी को दबोच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की खबर पर ट्रेन में मौजूद पुलिस कर्मी भी वहां आ गए। यात्रियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
बाद में इस संबंध में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पीड़ित राम रतन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने राहुल निवासी परवा नवरौल बिहार के माधेपुर मुरलीगंज और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी राहुल का जिला अस्पताल में इलाज कराया है। राहुल पुलिस हिरासत में है।