फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 साल बाद निकला लव जेहाद का जिन्न

11 साल बाद निकला लव जेहाद का जिन्न

Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
11 साल बाद निकला लव जेहाद का जिन्न
11 साल बाद निकला लव जेहाद का जिन्न
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

क्वार्सी इलाके में शादी के 11 साल बाद धर्म परिवर्तन कराकर लव जेहाद का जिन्न सामने आया है। गुरुवार को विवाहिता हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं संग क्वार्सी थाने पहुंची और खुद के साथ हुए उत्पीड़न की लिखित शिकायत करते हुए पुलिस से मदद मांगी। इस तहरीर में शादी के बाद गलत धंधा कराने के लिए दबाव बनाने और विरोध पर उत्पीड़न करने का भी आरोप है। इस दौरान काफी देर तक थाने में भीड़ भाड़ जमा रही। बाद में पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। देर रात तक मुकदमे आदि की औपचारिकताएं की जा रही थीं।

क्वार्सी के एडीए कालोनी निवासी युवती की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह जब 9वीं कक्षा में पढ़ती थी, तभी सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौखेल का इमरान उर्फ रूमी नाम का युवक उसके संपर्क में आया। पिता की मृत्यु के कारण मां व छोटे भाई घर में साथ रहते थे। इस युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में भाइयों की हत्या का डर बैठाकर उससे करीब 11 साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद उसे पता चला कि वह युवक मुस्लिम है। हालांकि विरोध भी किया मगर डर के चलते उसने उसके साथ किशनपुर में जीवन बिताना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने अन्य दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटता था और अश्लील वीडियो बनाता था। इसके चलते वह सब कुछ सहती रही।
विज्ञापन


तभी पता चला कि इस युवक ने किसी अन्य युवती से भी शादी कर ली है और उसे बिना तलाक दिए उसके साथ रहने लगा गया। इतना ही नहीं और भी तमाम आपत्तिजनक बातें युवती से कहीं। युवती ने पिछले दिनों अपने घर आकर युवक के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया। अब घर वापसी की भी तैयार कर ही है। जिसकी खबर जैसे ही उस युवक को मिली तो बुधवार रात अपने साथियों को भेजकर मारपीट कराई। एसएसपी से इस पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर क्वार्सी ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी हिरासत में ले लिया है और मुकदमे की औपचारिकताएं चल रही हैं। इधर, थाने पहुंचने वालों में हिंदू जागरण मंच के संयोजक राहुल उपाध्याय, सोनू सविता, ऋषिपाल सिंह, रेणुका सिंह, कमलेश देवी, पुनीता शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, अजय सक्सेना, पवन, मोहित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed