{"_id":"5994bd144f1c1b142a8b4852","slug":"181502919956-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा के रजिस्ट्रार और पत्नी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा के रजिस्ट्रार और पत्नी की हादसे में मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा के रजिस्ट्रार और उनकी पत्नी की हादसे में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
सड़क दुर्घटना में खुर्जा के रजिस्ट्री विभाग में कार्यरत रजिस्ट्रार और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कासगंज के बडासरा निवासी वसीम अहमद अलीगढ़ में अमीर निशां में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह खुर्जा में रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्रार थे। मंगलवार रात वह अपनी कार से पत्नी फराह, बेटी और बेटे के साथ आ रहे थे।
आगरा रोड पर सासनी के निकट किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मेडिकल कॉॅलेज में वसीम और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। बेटे व बेटी का उपचार चल रहा था। सूचना पर मेडिकल कॉलेज में काफी लोग पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।