फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 अगस्त तक रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी

18 अगस्त तक रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी

Wed, 09 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
18 अगस्त तक रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी
18 अगस्त तक रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 9 से 18 अगस्त तक रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रेन और आने-जाने वाले मुसाफिरों की सघन जांच होगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच सादा वर्दी में जवानों को तैनात किया जा रहा है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि इस बार 15 अगस्त और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार एक ही दिन है। ऐसे में मुसाफिरों की संख्या बढ़ेगी। 18 अगस्त तक मुसाफिरों की वापसी का भी दबाव रहेगा। त्योहारों पर ईएमयू ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


इसमें जीआरपी की टीमें भी सहयोग कर रही हैं। बीच-बीच में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड से भी चेकिंग कराई जाएगी। रेलवे यार्ड, परिसर, प्लेटफार्म, पार्सल हाउस, पार्किंग, रेलवे कालोनी, रिजर्वेशन सेंटर, मथुरा नगर मोहल्ले वाली साइड, प्रवेश द्वार, पूछताछ से लेकर जीटी रोड वाली साइड तक चेकिंग की जाएगी। ईएमयू ट्रेनों और प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी कोच से लेकर जनरल कोच तक चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed