फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अचल सरोवर में होगी बोटिंग, सौंदर्यीकरण होगा

अचल सरोवर में होगी बोटिंग, सौंदर्यीकरण होगा

Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
अचल सरोवर में होगी बोटिंग, सौंदर्यीकरण होगा
अचल सरोवर में होगी बोटिंग, सौंदर्यीकरण होगा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

धार्मिक महत्व के अचल सरोवर में बुधवार को नगर निगम ने पैडल बोट डलवाई, जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बन गई। हालांकि यह पैडल बोट सरोवर में सफाई के लिए डलवाई गई है लेकिन क्षेत्रीय और अन्य लोगों की मांग है कि इसमें और पैडल बोट डलवाकर नौका विहार केंद्र के रूप में विकसित कर दिया जाए। नगर निगम की भी भविष्य में ऐसी ही योजना है।
अलीगढ स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में केन्द्र बिन्दु के रूप में अचल सरोवर को जनता के मिले मतों के आधार पर शामिल किया गया था। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शहर की इस धार्मिक धरोहर को आकर्षण व घूमने फिरने का केन्द्र बनाने और सरोवर की सफाई के लिये अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 85 सफाई कर्मचारियों ने अचल सरोवर के अंदर सफाई करते हुए इसको साफ सुथरा रखने का संदेश लोगों को दिया। अचल सरोवर को आकर्षक का केन्द्र बनाये जाने व सरोवर के अंदर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सरोवर में नाव डलवायी गयी है। इसके विधिवत उद्घाटन के बाद नाव के माध्यम से मेयर शकुंतला भारती और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पूरे सरोवर का भ्रमण कर बोटिंग का आनंद लिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम का पूर्ण प्रयास है कि अचल सरोवर को आने वाले दिनों में पर्यटन का मुख्य बिंदू बनाया जाये। स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में भी अचल सरोवर का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय स्वीकृत हो चुका है। शहर वासियों के लिये अचल को भव्य रूप व बोटिंग का आनंद दिलाने के लिये कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सरोवर के अंदर की सफाई के लिये नाव डलवायी गई है। महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि शहर के लोगों को अचल सरोवर के धार्मिक अस्तित्व को समझना होगा। इसको साफ सुथरा बनाए रखने और धार्मिक आस्था को रखने के लिए पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में लोग नाव से बोटिंग का आनंद उठाएंगे। इस मौके पर पार्षद डॉ. दिनेश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, धर्मवीर सिंह, चक्रवर्ती, एहसन रब, आचार्य कौशल, कृष्णा गुप्ता, शेखर जीवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed