{"_id":"5967d8154f1c1b83648b4666","slug":"181499977749-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पिस्टल की नोक पर फैक्ट्री मालिक से बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पिस्टल की नोक पर फैक्ट्री मालिक से बाइक लूटी
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल की नोंक पर फैक्ट्री मालिक से बाइक लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला, जलाली (अलीगढ़)।
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के तालानगरी स्थित गैस एजेंसी पर बाइक सवार तीन बदमाश पिस्टल की नोंक पर एक फैक्ट्री मालिक से बाइक लूट ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
वाकया गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। ताला नगरी स्थित फैक्ट्री मालिक लल्लू सिंह निवासी शाहपुर अपने घर से फैक्ट्री की ओर आ रहे थे, तभी ताला नगरी स्थित एक गैस एजेंसी के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने चलती बाइक की चाबी निकाल ली।
जैसे ही बाइक रुकी तो बाइक सवार बदमाशों ने लल्लू सिंह के ऊपर पिस्टल तान दी। वह कुछ समझ पाते तब तक तो बदमाश बाइक लेकर शहर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पास स्थित फैक्ट्री पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
खबर पाकर मौके पर एसओ हरदुआगंज डॉ. विनोद कुमार पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि गुरुवार को ही थाना प्रभारी ने चार्ज संभाला है।