फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छेड़छाड़ मामले में बयान पर कायम ईरानी छात्रा

छेड़छाड़ मामले में बयान पर कायम ईरानी छात्रा

Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में बयान पर कायम ईरानी छात्रा
प्रो. बिलाल के खिलाफ ईरानी छात्रा बयान पर कायम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एएमयू के एमबीए विभाग के प्रो. बिलाल मुस्तफा खान के खिलाफ द्विअर्थीय संदेशों के माध्यम से छेड़खानी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने वाली ईरानी छात्रा अपने बयान पर कायम है। बुधवार को अदालत में पेश होकर छात्रा ने अपने बयान दर्ज कराए और उसने मुकदमे में लगाए आरोपों पर सहमति जताई। बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब 14 जुलाई अगली तारीख तय कर दी है। इस तारीख पर बयानों पर सवाल जवाब भी हो सकते हैं।
बता दें कि वर्ष 2014 में एएमयू में उस समय हंगामा खड़ा हुआ था, जब ईरानी छात्रा ने प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से सिविल लाइंस पुलिस को प्रो. बिलाल के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें प्रोफेसर पर द्विअर्थीय संदेशों के माध्यम से छेड़खानी का आरोप था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चार्जशीट दायर कर दी। हालांकि एएमयू वीमेंस सेल ने प्रोफेसर को आरोपों से अपनी जांच में बरी कर दिया था। मगर पुलिस की चार्जशीट के चलते मुकदमा अदालत पहुंचा।
विज्ञापन

इस मामले में हाईकोर्ट तक पैरवी हुई। हाईकोर्ट ने मामले में ईरानी छात्रा को बयान के लिए कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस के तहत बुधवार को नियत सुनवाई की तारीख पर ईरानी छात्रा बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची, जहां उसने मुकदमे में लगाए आरोपों का समर्थन करते हुए बयान दर्ज कराए हैं। अब अगली तारीख नियत हो गई है। बता दें कि इस मामले में अदालत ने प्रोफेसर की चार्ज की स्टेज पर बरी करने की याचिका को भी खारिज किया है। हां, उसमें आईटी एक्ट की धारा जरूर हटा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed