{"_id":"595bdcbc4f1c1b72678b47ca","slug":"181499192508-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
छर्रा कस्बा में सोमवार रात की रात गश्त के दौरान शराब पीकर हंगामा करने और सर्विस पिस्टल से फायर करके अफरातफरी मचाने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी को सौंपी है। दूसरी ओर जवां थाना क्षेत्र के गोधा चौकी पर तैनात सिपाही को वसूली के आरोप में निलंबित किया गया है।
सोमवार की रात छर्रा थाने में तैनात कांस्टेबल प्रवीन अपने साथी पुलिस कर्मी के साथ कस्बे में गश्त कर रहा था। इसी दौरान शराब की दुकान के निकट ने कांस्टेबल ने हंगामा करते हुए लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने सर्विस पिस्टल से फायर करके अफरातफरी मचा दी। साथ ही फोन पर प्रवीन किसी से गाली गलौज करने लगा। तभी एकत्रित हुए लोगों व मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे शांत किया।
पुलिसकर्मी द्वारा किये गये तांडव व फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। मंगलवार सुबह वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर करीब चार दिन पहले जवां थाना क्षेत्र की गोधा चौकी पर तैनात सिपाही शोभाराम की एसएसपी से शिकायत हुई। शिकायतकर्ता ने सिपाही पर आरोप लगाया कि उसने झगड़े के बाद जबरन राजीनामा कराकर वसूली की है। इसकी जांच एसएसपी ने कराई तो शिकायतकर्ता का आरोप सही निकला। एसएसपी ने सिपाही शोभाराम को भी निलंबित कर दिया है।