{"_id":"594aca194f1c1b465c8b47e8","slug":"181498073625-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक व छात्रों के कारण एएमयू टॉप थ्री में शामिल : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक व छात्रों के कारण एएमयू टॉप थ्री में शामिल : वीसी
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक व छात्रों के कारण एएमयू टॉप थ्री में शामिल : वीसी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
देश के विश्वविद्यालयों में एएमयू टॉप थ्री में है। इंडिया टुडे के के ताजा सर्वे में शानदार रैंक मिलने पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसका श्रेय यहां के शिक्षकों तथा छात्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि एएमयू उत्कृष्टता का केंद्र है और इसका प्रमाण हाल में जारी इंडिया टुडे की रैकिंग है।
इंडिया टुडे ने अपने ताजा सर्वे में एएमयू को तीसरे स्थान पर रखा है। इसमें जेएनयू प्रथम, दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वितीय, कोलकाता यूनिवर्सिटी चौथे एवं हैदराबाद यूनिवर्सिटी पांचवें स्थान पर है। एएमयू के करीब 97 साल के इतिहास में यह सबसे अच्छा रैंक माना जा रहा है। बुधवार को अमर उजाला द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। 2016 में एएमयू इंडिया टुडे सर्वे में सातवें पायदान पर था। जबकि 2015 में एएमयू चौथे नंबर पर था।
उल्लेखनीय है कि कुछ सर्वे में एएमयू की रैंक गिरने पर पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह की काफी किरकिरी हुई थी। वह बार-बार कहते थे कि एएमयू को देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी बनाएंगे। उस समय आलोचकों ने कहा था कि एएमयू नंबर वन बनने के बदले पिछड़ता जा रहा है। पिछले महीने प्रो. तारिक मंसूर जब कुलपति बने, उसी समय इंडिया टुडे द्वारा कॉलेजों की रैकिंग जारी की गई थी। उसमें एएमयू के विधि संकाय, जेएन मेडिकल कॉलेज, फाइन आर्ट विभाग और जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रैकिंग में सुधार हुआ था।
विज्ञापन
---