{"_id":"5e3741ea8ebc3e4b18059287","slug":"180-women-marked-in-shah-jamal-case-notice-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शाह जमाल में 180 महिलाएं चिह्नित, नोटिस भेजना शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शाह जमाल में 180 महिलाएं चिह्नित, नोटिस भेजना शुरू
Mon, 03 Feb 2020 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह जमाल धरने को खत्म कराने के लिए पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस धरना प्रदर्शन को सहयोग करने वाले 150 लोगों को पुलिस पहले ही अपनी जांच के दायरे में ला चुकी है। अब धरने को संचालित करने वाली अलग अलग मोहल्लों की 180 महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है। इन महिलाओं में 150 थाना देहलीगेट से क्षेत्र हैं और 30 थाना क्वार्सी क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
देहलीगेट थाने के शाह जमाल, रोरावर, फिरदौस नगर, खैर रोड, तुर्कमान गेट, हड्डी गोदाम, मकदूम नगर, शाहपुर कुतुब, भुजपुरा मोहल्ले की इन महिलाओं के घर जल्द पुलिस का नोटिस पहुंचेगा। शाह जमाल धरना प्रदर्शन में जीवनगढ़, धौर्रामाफी इलाके से पहुंचने वाली और इस इलाके में लगातार धरना जमाने की तैयारी कर रही 30 अन्य महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है। इनके घरों पर भी नोटिस तामील कराया जाएगा। पुलिस ने ये नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति शाह जमाल ईदगाह का रास्ता रोकने, नारेबाजी करने, बार बार समझाने के बाद भी नहीं हटने पर ये कार्रवाई की जा रही है। नोटिस प्राप्त कराने के बाद जो लोग उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन पर मुकदमा दर्ज होगा। धरना पांच दिन से लगातार जारी है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जो भी शहर का माहौल बिगाड़ने में शामिल है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन