{"_id":"625873ab6dcaff5e8372642b","slug":"18-trains-will-be-affected-due-to-non-interlocking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नॉन इंटरलॉकिंग के कारण प्रभावित रहेंगी 18 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नॉन इंटरलॉकिंग के कारण प्रभावित रहेंगी 18 ट्रेनें
Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 व 17 अप्रैल को 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें आठ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो दस ट्रेनों का रेग्यूलेट (नियंत्रित) किया जाएगा। इससे रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सोमना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। कार्य के चलते 16 अप्रैल को नई दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू को निरस्त किया गया है। 17 अप्रैल को लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (अप/डाउन), हाथरस किला-दिल्ली ईएमयू पैसेंजर, दिल्ली-हाथरस किला ईएमयू पैसेंजर, टूंडला-दिल्ली टीएडी पैसेंजर, दिल्ली-टूंडला पैसेंजर, नई दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी।
17 अप्रैल को ही नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 20 मिनट, पुरी-आनंद विहार-भागलपुर को 45 मिनट, जयनगर-दिल्ली गरीब रथ 65 मिनट तक विभिन्न स्टेशनों के बीच रेग्यूलेट (नियंत्रित) किया जाएगा।