फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 to 44 years old to be vaccinated from next week

अगले सप्ताह से होगा 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण

Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
18 to 44 years old to be vaccinated from next week
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण अगले सप्ताह से शुरू होगा। इसके लिए वैक्सीन एक-दो दिन में मिलने की संभावना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन ने अगले सप्ताह से प्रदेश के 17 नगर निगमों में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने कहा कि अभी 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं मिली है। एक दो दिन में वैक्सीन आने की संभावना है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्पॉट नहीं, प्री रजिस्ट्रेशन पर ही लगेगा टीका
18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण से पहले पंजीकरण कराना होगा। सीधे अस्पताल जाकर टीका नहीं लग सकेगा। इस वर्ग के लोगों की ज्यादा संख्या को देखते हुए शासन ने यह गाइड लाइन जारी की है। सीएमओ ने बताया कि प्री रजिस्ट्रेशन के बाद टीका की उपलब्धता को देखते हुए बुलाया जाएगा। टीके कम होने पर लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed