फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 people got corona positive in aligarh

जिले में 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
18 people got corona positive in aligarh
पंडिन दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगवाते आरटीओ प्रवर्तन फरीउद्द - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना का कहर जारी है, बृहस्पतिवार को 18 लोग चपेट में आए हैैं। बापू धाम सारसौल के तीन लोग मेरठ में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा, रमेश विहार के तीन एवं जमालपुर के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ में संक्रमित पाए गए सारसौल स्थित बापू धाम के तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। रमेश विहार कॉलोनी के भी तीन लोग एवं जमालपुर के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को तीन लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। वर्तमान समय में जनपद में 72 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

4324 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
जनपद में 4324 लोग टीका लगवाने पहुंचे। जबकि 9387 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगन प्रारंभ हो गया। कुछ लोग उत्साह से टीका लगवाने पहुंचे। भाजपा नेता शशि सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टीका लगवाने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को लक्ष्य के विरुद्ध 46.06 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग में टीका के शार्टेज की चर्चा है। डॉ. दुर्गेश का कहना है कि 29 हजार डोज टीका एलाट हो गया है। शुक्रवार को टीका आने वाला है। टीका की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed