फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 criminal arrest with 185 kg hemp

सट्टा माफिया के घर से मिला 185 किलो गांजा, 18 गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
18 criminal arrest with 185 kg hemp
गांजा तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत सा - फोटो : CITY OFFICE
महानगर की गांधीपार्क पुलिस ने शीशियापाड़ा में सट्टा माफिया के घर दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की है। मौके से 185 किलो गांजा बरामद करते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां यह धंधा एक पर्ची लगाओ और सौ रुपये की पुड़िया पाओ की स्कीम से चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सट्टा व गांजा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात शीशियापाड़ा में अंकुश के घर में सट्टा खिलाने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर सीओ राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर गांधीपार्क व उनकी टीम ने छापा मारा। यहां सट्टे व गांजा का कारोबार होते पकड़ा गया। मकान के अंदर एक लगाओ सौ पाओ और रुपये में पुड़िया पाओ का खेल चल रहा था।
विज्ञापन

मौके से शीशियापाड़ा निवासी अकुंश, शिवम, भगवाननगर निवासी हरीश कुमार, अचलताल निवासी सोनी सोलंकी, दुबे का पड़ाव निवासी रामलाल, मनोज, सराय मान सिंह निवासी अंकित, छपैटी निवासी डब्बू, अवतार नगर निवासी संजय, महावीरगंज निवासी अनुज कुमार, पंचनगरी निवासी विशाल शर्मा, रेलवे कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार, जाकिर नगर निवासी अथर, दरभंगा (बिहार) के थाना अमापुर निवासी संतोष कुमार, रेलवे रोड मालगोदाम निवासी अजय, महुआ खेड़ा निवासी शराफत अली, गूलर रोड निवासी दिनेश, जनकपुरी कॉलोनी निवासी मुकेश भारती को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हिमांशु, गोल्डी व वीरू उर्फ चुस्की भाग गए। इस मौके पर सीओ राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन आवारा में शराबियों की धरपकड़ शुरू
एसएसपी द्वारा सासनी गेट चौराहे पर खुले में शराब पीने संबंधी घटना पर ऑपरेशन आवारा शुरू कराया है। बुधवार देर शाम शुरू हुए अभियान में सभी थाना क्षेत्रों में खुले में शराब पीने वालों की धरपकड़ की गई। सासनी गेट पुलिस ने उसी स्थान से एक ऑटो में भरकर शराबी थाने भिजवाए, जहां मंगलवार को एसएसपी को देख भगदड़ मची थी। वहीं क्वार्सी में भी दो दर्जन पकड़ लिए गए थे और अभियान जारी था। इसी तरह देर रात तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed