{"_id":"69dcbe3544879c16a104db6f","slug":"18-bigha-land-of-amu-freed-from-encroachment-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटाए जा रहे अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटाए जा रहे अवैध निर्माण
Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
सार
अलीगढ़ के नगला किला के पीछे की भूमि विश्वविद्यालय की संपत्ति है, जिस पर कुछ लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलते ही इंतजामिया वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
भूमि पर अवेध कब्जे को देखने पहुंची वीसी प्रो नईमा खातून, कब्जा हटाता वाहन
- फोटो : एएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) प्रशासन ने 13 अप्रैल को नगला किला के पीछे स्थित 18 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। कुलपति के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन
कई दिनों से विवि प्रशासन को भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद तत्काल एक प्रशासनिक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने पहुंचते ही स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए और जमीन को पूरी तरह खाली कराकर दोबारा यूनिवर्सिटी के अधीन ले लिया गया है, जो एक चक 18 बीघे का है। उसके पास एक और चक है, जो 10 बीघे का है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि 10 बीघे की जमीन को खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलपति का साफ संदेश है कि जहां भी यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जा है, उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन